कायमगंज में नीलगाय को बचाने में पलटी रोडवेज बस, अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी ,एक यात्री घायल

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कम्पिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंपिल–सिवारा मार्ग पर एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा अकबरपुर गांव की पुलिया के पास हुआ, जहां सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने नीलगाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी प्रयास में बस नियंत्रण से बाहर होकर खड्ड में जा गिरी और पलट गई।

कंपिल
कंपिल

नीलगाय को बचाने में हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर सन्नाटा और घना कोहरा था। जैसे ही बस अकबरपुर पुलिया के पास पहुंची, अचानक नीलगाय सामने आ गई। चालक ने ब्रेक और स्टीयरिंग मोड़कर नीलगाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे खड्ड होने के कारण बस संतुलन नहीं संभाल सकी और पलट गई। गनीमत रही कि बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं।

कंपिल
कंपिल

बस में सिर्फ एक यात्री, मामूली चोट

हादसे के वक्त बस में चालक, परिचालक और केवल एक यात्री मौजूद था। हादसे में एक यात्री घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्री को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। घायल यात्री की पहचान सरोज कुमार पुत्र रामवीर निवासी गोपालपुर, जिला सीतापुर के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, चोटें मामूली थीं।

चालक ने दी जानकारी 

बस चालक मनोज ने बताया कि वह रात में कौशांबी डिपो से बस लेकर चला था। सुबह अकबरपुर पुलिया के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में बस पलट गई। परिचालक राकेश ने भी पुष्टि की कि बस में केवल एक ही सवारी थी और सभी लोग सुरक्षित हैं।

कम्पिल
कम्पिल

ग्रामीण: सड़कों पर नीलगाय बना खतरा

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को उजागर करता है। खासकर नीलगाय जैसे बड़े जानवर रात और सुबह के समय हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिवारा रोड सहित अन्य ग्रामीण मार्गों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

कम्पिल
कम्पिल

Leave a Comment

और पढ़ें