कायमगंज में किशोरी को ले गया गांव का युवक, पिता ने खोज निकाला, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 दिसंबर की रात करीब 11 बजे गांव का ही पप्पू का पुत्र प्रदीप उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नाबालिक पुत्री के घर से गायब हो जाने के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

शिकायत पर भाई ने की गाली-गलौज

पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत लेकर आरोपी के भाई कुलदीप के पास गया, तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से भगा दिया।

पिता ने खुद की तलाश, बेटी को सुरक्षित लाया

पीड़ित ने बताया कि लगातार खोजबीन के बाद मंगलवार को उसने अपनी बेटी को ढूंढकर सुरक्षित घर वापस ले आया। इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें