कायमगंज में ट्रक ड्राइवर पर हमला: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पिटाई, केस दर्ज

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डुण्डीगढ़ी पितौरा निवासी मुबीन खान की पत्नी हिना ने कोतवाली कायमगंज में शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता महिला के अनुसार सोमवार 15 दिसंबर की रात करीब 8:15 बजे उनके पति तंबाकू लदे ट्रक (UP 76 AT 4014) से तौल करने के लिए धर्म कांटे की ओर जा रहे थे।

धान मिल के पास घेरकर की मारपीट

आरोप है कि कायमगंज–अलीगंज मार्ग पर गांव रुटौल स्थित धान मिल के पास पहुंचते ही रुटौल निवासी सुखबीर, आशीष, बॉबी और एक अज्ञात युवक (मोटरसाइकिल सवार) ने ट्रक रुकवाया। पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

लोगों के आते ही धमकी देकर भागे आरोपी

चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस एक्शन: मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें