कायमगंज–फर्रुखाबाद रोड पर दो बसों की जोरदार भिड़ंत, घंटों रुका रहा ट्रैफिक

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे कायमगंज–फर्रुखाबाद मार्ग स्थित पापड़ी खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार कौशांबी लिखी (UP 13 T 4534) बस निजी स्लीपर बस से जोरदार टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा 

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और बसों को सड़क से हटवाकर कुछ समय बाद यातायात को सामान्य करा दिया। लोगों को राहत तब मिली जब रोड क्लियर होना शुरू हुआ।

बस की ब्रेक पाइप फटने से हुआ हादसा – हेल्पर का दावा

जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान निवासी बस हेल्पर जगपाल ने बताया कि चलते समय रोडवेज बस की अचानक ब्रेक पाइप फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने खड़ी निजी स्लीपर बस में जा घुसा। हादसे के बाद निजी बस का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

कायमगंज
कायमगंज

बस में सिर्फ 2–3 यात्री थे, सभी बाल-बाल बचे

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में केवल दो से तीन यात्री ही मौजूद थे। सभी सुरक्षित हैं और किसी को किसी तरह की चोट नहीं आई। स्थानीय लोग इसे बड़ी राहत मान रहे हैं क्योंकि हादसा गंभीर हो सकता था।

बस के कागजों की जांच होगी – पुलिस

हल्का इंचार्ज एसएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि बस से जुड़े कागजों की जांच की जाएगी। यह बस अनुबंधित है या डिपो की, यह जांच के बाद साफ होगा। बस को कायमगंज बुलाकर विस्तृत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें