फर्रुखाबाद में ओवरटेक करते समय डंपर–ट्रक की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

इटावा–बरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद–शाहजहांपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा–तफरी मच गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

आमने-सामने की टक्कर से हाईवे पर हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक संख्या UP74T-5763 शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। इसी रास्ते से एक स्वराज ट्रैक्टर (UP76 AD 7899) भी गुजर रहा था, जिस पर आलू लदा था। ट्रैक्टर चालक की पहचान अंकित पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी सेंट्रल जेल टिकुरियान नगला, थाना कादरी गेट (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

इसी दौरान डंपर संख्या RJ11 GC 4808 का चालक दिनेश सिंह पुत्र टिजन सिंह, निवासी हरपुरा, थाना गोहद, जिला भिंड (उम्र 30 वर्ष) तेज रफ्तार में आया। ओवरटेक करने की कोशिश में उसने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के केबिन का आगे का हिस्सा बुरी तरह दब गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया

हादसे में डंपर चालक दिनेश सिंह को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हाईवे पर जाम, हाइड्रा से हटाए जा रहे वाहन

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस टीम और क्रेन (हाइड्रा) की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग को कुछ देर बाद दोबारा चालू करवाया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें