कंपिल में किसानों को मिली 150 बोरी नकली खाद, गुस्साए किसानों ने की दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर शाहपुर के दो दर्जन से ज्यादा किसान बुधवार को तहसील कायमगंज पहुंचे। यहां उन्होंने उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह को एक लिखित शिकायत सौंपी। किसानों का कहना है कि उन्होंने टेंपल रेलवे स्टेशन के पास स्थित महादेव खाद भंडार (मनोज पाठक और अखिलेश) से करीब 150 बोरी खाद खरीदी थी, जिसे उन्होंने गेहूं की फसल में डाल भी दिया।

कंपिल
कंपिल

पानी में भिगोते ही खुला राज — रंग हुआ काला, निकले पत्थर

किसानों ने बताया कि खाद डालने के बाद फसल में कोई असर न दिखने पर उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने खाद को पानी में भिगोकर देखा, तो उसका काला रंग अलग हो गया और उसमें से छोटे–छोटे पत्थर निकल आए। इसके बाद किसानों को पता चला कि खाद नकली थी।

कंपिल
कंपिल

बची हुई खाद की जांच और दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग

किसानों ने SDM से गुहार लगाई कि बची हुई खाद की सरकारी जांच कराई जाए और दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई हो। किसानों ने कहा कि उन्हें आर्थिक नुकसान का मुआवजा भी मिलना चाहिए।

कंपिल
कंपिल

मौके पर मौजूद रहे कई किसान

शिकायत देने पहुंचे किसानों में बृजनंदन, उदयवीर, नरेंद्र, रंजीत, रुकुम सिंह, ब्रह्मानंद, बृजेश, पप्पू, सुनील, सुखराम, बबलू और धनवीर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें