प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला का कायमगंज दौरा, व्यापारियों में उत्साह — संगठन को मजबूत करने के दिए निर्देश

बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं मध निषेध विभाग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) बृजेश शुक्ला के कायमगंज आगमन पर जिला टीम के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर व्यापारियों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

कायमगंज
कायमगंज

बीजेपी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का भी हुआ सम्मान

इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का भी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

कायमगंज
कायमगंज

व्यापारियों से बोले प्रदेश महामंत्री 

“संगठन को मजबूत करें, व्यापारी हित सबसे पहले” अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि—

“व्यापारी हित को प्राथमिकता दें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।”

व्यापारियों के लिए वार्षिक बड़ा कार्यक्रम कराने के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री ने संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कहा कि जल्द ही व्यापारियों के हित में एक बड़े वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी की जाए ताकि अधिक से अधिक व्यापारी संगठन से जुड़ सकें।

कायमगंज
कायमगंज

कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, जितेंद्र रस्तोगी, योगेंद्र सिंह, पिंटू यादव, शैलेश गुप्ता, अनुराग कौशल, महेश वर्मा, संगम शाक्य, हिमांशु शर्मा, जेहान अहमद, मनीष अरोड़ा, श्यामू गुप्ता, पारस गुप्ता, बंटी गंगवार, विकास गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें