फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, लोगों ने बचाई मासूमों की जान

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अखमेलपुर के पास आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों से भरी स्कूल ओमनी वैन अचानक आग का गोला बन गई। वैन गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान, कनकौली की थी और रोज की तरह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मिनटों में वैन में भर गया धुआं, बच्चे सहमे

चलते-चलते अचानक वैन के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। अंदर बैठे मासूम बच्चे डर से चीखने लगे। थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

जैसे ही लोगों ने वैन से धुआं उठते देखा, वे दौड़ पड़े। बिना किसी देरी के दरवाज़े खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता की वजह से आज कई घरों में मातम की जगह राहत की सांस है।

वैन में आग कैसे लगी? जांच शुरू

सूत्रों के अनुसार वैन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटा है। गनीमत रही कि कोई बच्चा घायल नहीं हुआ।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें