सीपी विद्या निकेतन में स्पोर्ट्स अकादमी का शुभारम्भ, अब छात्रों को मिलेगा प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी विद्या निकेतन स्कूल में स्पोर्ट्स अकादमी का शानदार शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर सीपी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह अकादमी क्षेत्र के छात्रों के लिए खेल जगत में नई शुरुआत साबित होगी।

कायमगंज
कायमगंज

छात्रों को मिलेगा प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण

डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि स्पोर्ट्स अकादमी में बच्चों को क्रिकेट, ताइक्वांडो, बैडमिंटन समेत कई अन्य खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा और उन्हें ब्लॉक, तहसील और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

कायमगंज
कायमगंज

शिक्षा के साथ खेल भी ज़रूरी — प्रधानाचार्य

स्कूल के प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेयी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के जीवन में खेलकूद का भी महत्वपूर्ण स्थान है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना बढ़ाते हैं।

कायमगंज
कायमगंज

कई गणमान्य रहे मौजूद

स्पोर्ट्स अकादमी के शुभारम्भ कार्यक्रम में लायंस क्लब से विनोद गंगवार, सुधीर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, क्रिकेट कोच यामीन खान, शोएब आलम खान, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, एस.के. बाजपेयी, सऊद खान, आदित्य राठौर और पीटीआई पल्लवी मिश्रा सहित कई लोग शामिल हुए।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें