कायमगंज: शॉर्ट सर्किट से राजमिस्त्री संजय कोरी के घर में लगी आग दुकान राख, हजारों का नुकसान

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के मेंहदी बाग मोहल्ले में राजमिस्त्री संजय कोरी के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना हुआ था और इसके बैठक में ही एक छोटी परचून की दुकान भी चलती थी।

कायमगंज
कायमगंज

आग ने कुछ ही मिनटों में सब छीन लिया

आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरी गृहस्थी, कपड़े, बर्तन और दुकान का स्टॉक जलकर राख हो गया। जलते वक्त दुकान में रखे कैश 7500 से 8000 रुपये भी खाक हो गए। परिवार ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन सामान बचाना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक घर और दुकान का कोई भी सामान बच नहीं पाया।

प्रशासन से मदद की उम्मीद

ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार को दे दी है। उधर पीड़ित परिवार सरकारी सहायता और मुआवजे की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहा है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें