कायमगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पर जहर देने का आरोप — जांच में जुटी पुलिस

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 25 वर्षीय मालती शाक्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ओमप्रकाश शाक्य अपनी बेटी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन जहां उपचार के दौरान उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई

कायमगंज
कायमगंज

चार साल पहले हुई थी शादी, पति पर शराबखोरी और मारपीट का आरोप

परिजनों के बताया कि मालती की शादी करीब चार साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कांधेमई निवासी लटूरी शाक्य के पुत्र अंकित के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। उनका कहना ही कि अंकित शराब का आदी था और आए दिन मालती के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। परिवार ने कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

कायमगंज
कायमगंज

“कागज पर साइन कराए गए” — मायके वालों का गंभीर आरोप

मालती के पिता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। जब वे ससुराल पहुंचे, तो वहां के लोगों ने उनसे एक कागज पर साइन करा लिए। परिजनों को शक है कि उसी दिन मालती को जहर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

दो साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया, पुलिस जांच में जुटी

मालती अपने पीछे दो साल का एक बेटा छोड़ गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। कायमगंज कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें