कायमगंज में नाबालिग से दरिंदगी! पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के द्वारा आनन फानन में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर किशोरी उच्च चिकित्सा के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल भेजा गया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और सीओ फर्रुखाबाद ऐश्वर्या उपाध्याय ने भी लोहिया अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना।

कायमगंज
कायमगंज

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई तत्परता

कायमगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे आरोपी दिनेश यादव, पुत्र राजवीर यादव उर्फ पप्पू, निवासी भज्जी नगला, को महादेवपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में कराया।

कायमगंज
कायमगंज

आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें