फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार स्कूली बस ने छीनी युवक की जान, घर में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फर्रुखाबाद
मृतक शैलेश का फाइल फोटो

बस का इंतजार कर रहे युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय शैलेश कुमार नगर पंचायत कार्यालय के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश कुछ दूरी तक उछलकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रेहड़ी लगाकर चलाते थे परिवार, पीछे छोड़ा पत्नी और तीन बच्चे

मृतक शैलेश नगर के ही रहने वाले थे और रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी कामना, दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे के समय वह जमीन से जुड़े कुछ जरूरी कागजात निकालने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें