फर्रुखाबाद में हुई लगातार बारिश के बाद गिरी दीवार, मलबे में दबा परिवार — पिता की मौके पर मौत, पत्नी और जुड़वां बच्चे घायल

फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सधवाड़ा में जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में भवन स्वामी के बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 3 वर्षीय जुड़वां बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिन की लगातार बारिश से मकान पहले से ही कमजोर हो चुका था। शुक्रवार सुबह बंदरों ने दीवार को हिलाया, जिससे वह भरभरा कर गिर गई और बड़ा हादसा हो गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बंदरों ने हिलाई जर्जर दीवार, मलबे में दबे चार

हादसा मोहल्ला सधवाड़ा निवासी शैलेश साद के घर पर हुआ। उनके पुराने मकान की दीवार बंदरों के हिलाने से अचानक गिर गई। दीवार गिरते ही शैलेश साद के पुत्र शाहिल (28), पुत्रवधू हंसा साद, और उनके जुड़वां बच्चे — अयान व अयाना (3 वर्ष) मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। चारों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने शाहिल को मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद
मृतक शैलेश साद का फाइल फोटो

मां-बच्चों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी

गंभीर हालत में घायल हंसा साद को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों बच्चों का इलाज आवास विकास स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक शाहिल के घर में मातम पसरा है। घटना की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कानूनगो श्याम बाबू और लेखपाल कुलदीप मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

प्रशासन ने किया मौके का निरीक्षण

हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने बताया कि “मकान बहुत पुराना और जर्जर था। लगातार बारिश और बंदरों की हरकत से यह हादसा हुआ है। प्रशासन ने मौके का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है।”

कायमगंज
कायमगंज

Leave a Comment

और पढ़ें