फर्रुखाबाद : बाग में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय मजदूर का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव अमरूद के पेड़ से लटका देखा। घटना मुकीम खां नवाबों वाली हवेली के पीछे दद्दा के नीबू-अमरूद के बाग की बताई जा रही है। मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फर्रुखाबाद
मृतक प्रबोध दयाल शाक्य का फाइल फोटो

मृतक की हुई पहचान, सुबह गया था मजदूरी पर

पुलिस ने शव की पहचान अर्रपिहाड़पुर निवासी प्रबोध दयाल शाक्य (50 वर्ष) पुत्र रामेश्वर दयाल शाक्य के रूप में की है। मृतक के बेटे निशांत शाक्य (22) ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह सुबह करीब 4 बजे सब्जी मंडी में मजदूरी करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

कायमगंज
कायमगंज

पेड़ से लटका मिला पिता का शव

बेटे निशांत ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि उनके पिता ने बाग में फांसी लगा ली है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव को अमरूद के पेड़ से अंगोछे के सहारे लटका देखा। बेटे ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच

मौके पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह और बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें