फर्रुखाबाद में पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, सैफई में इलाज के दौरान तोड़ा दम

फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुडया धीरे में पुरानी रंजिश ने एक और घर उजाड़ दिया। 24 अक्टूबर की शाम युवक आकाश प्रजापति अपने दोस्तों के साथ घर के पास बैठा था, तभी गांव के ही कुछ लोग आए और उससे मारपीट करने लगे। अचानक हुए इस हमले में आकाश बुरी तरह घायल हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन गंभीर रूप से घायल आकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत उच्च चिकित्सा के लिए सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसका तीन दिन तक इलाज चला, लेकिन 27 अक्टूबर की सुबह आकाश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

शमशाबाद
शमशाबाद

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक आकाश पाँच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बड़े भाई रोहित, विकास, विपिन और प्रिंस कुमार हैं। माता-पिता दूरविजय प्रजापति और नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के आँगन में मातम पसरा है और पूरा गांव गमगीन है।

शमसाबाद
शमसाबाद

चार आरोपी जेल में, एक फरार

थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई प्रिंस कुमार की तहरीर के आधार पर पाँच लोगों आकाश पुत्र राजू, मोहित पुत्र अरविंद, अतुल उर्फ राणा पुत्र गुड्डू, सौरभ पुत्र अरुण और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी विकास अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें