Mission Shakti 5.0: फर्रुखाबाद की मनाली पाठक बनीं एक दिन की डीएम, जनता की फरियादें सुनकर सबको किया प्रभावित

मिशन शक्ति 5.0 के तहत फर्रुखाबाद जिले में महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण देखने को मिला। राजेपुर क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा मनाली पाठक को एक दिन के लिए जिला अधिकारी (डीएम) का कार्यभार सौंपा गया। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को नेतृत्व की भूमिका में लाना और उन्हें प्रशासनिक प्रणाली से जोड़ना है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

एक दिन की डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं

मनाली पाठक ने डीएम कार्यालय में बैठकर ग्रामीण क्षेत्रों से आई फरियादों को सुना और करीब दो दर्जन से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक कुर्सी पर बैठी इस छात्रा का आत्मविश्वास देखकर अधिकारी और कर्मचारी सभी हैरान रह गए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ग्रामीण बेटी का बढ़ा आत्मविश्वास

राजेपुर जैसे ग्रामीण इलाके से आने वाली मनाली पाठक ने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी नेतृत्व करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने हर फरियादी की बात ध्यान से सुनी और समाधान के लिए गंभीरता दिखाई। लोगों ने मनाली की ईमानदारी और सादगी की जमकर सराहना की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मिशन शक्ति 5.0 बना बेटियों की उड़ान का जरिया

उत्तर प्रदेश सरकार का Mission Shakti 5.0 महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने का अभियान है। इस अभियान के तहत छात्राओं को प्रशासनिक कामकाज समझने और समाज में अपनी भूमिका को पहचानने का अवसर दिया जा रहा है। मनाली पाठक की नियुक्ति ने इस मिशन को और मजबूती दी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें