कायमगंज में दो सगी नाबालिग बहनें लापता, परिवार में मचा हड़कंप

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर से दो सगी नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गईं। शनिवार 25 अक्टूबर की सुबह से ही दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। परिवारजन ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब दोनों का पता नहीं चला तो पुलिस से मदद मांगी।

कायमगंज
कायमगंज

माता-पिता की मौत के बाद चाचा कर रहे थे पालन-पोषण

लापता बच्चियों के चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई और भाभी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। भाई की तीन बेटियां थीं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। बाकी दो नाबालिग बहनों की देखभाल की जिम्मेदारी वे और उनकी पत्नी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें हाल ही में मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करती पाई गईं थीं।

मोबाइल छीनने पर घर छोड़कर चली गईं

चाचा के अनुसार, जब उन्होंने दोनों बहनों को फोन पर किसी से बात करते देखा तो उन्हें समझाया और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद दोनों बहनें बिना किसी को बताए घर से निकल गईं और तब से उनका कोई अता-पता नहीं है। परिजन को शक है कि कोई उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया हो सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है ताकि संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें