कायमगंज कस्बा चौकी के सिपाहियों पर वकील से अभद्रता का आरोप, वकीलों का फूटा गुस्सा — कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद के कायमगंज में सोमवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने कस्बा चौकी पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और उप-जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने एक अधिवक्ता के साथ बदसलूकी की और जेल भेजने की धमकी दी।

कायमगंज
कायमगंज

क्या है पूरा मामला

कायमगंज नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी अधिवक्ता रवि भारद्वाज ने बताया कि वे सिविल कोर्ट में विधिक सलाहकार हैं। बीते बुधवार, 22 अक्टूबर को वह अपने भाई राजा उर्फ आदेश की जमानत कराने उप-जिलाधिकारी न्यायालय पहुंचे थे। जमानत की प्रक्रिया पूरी कर जब वह लौट रहे थे, तभी कस्बा चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर सिपाहियों ने उन्हें “जेल भेजने” की धमकी दी।

रवि भारद्वाज ने कहा कि उन्हें अब उन दोनों सिपाहियों से जान का खतरा है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कायमगंज
कायमगंज

बार एसोसिएशन ने उठाई आवाज

इस घटना के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान बार एसोसिएशन कायमगंज के अध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष मनीष गंगवार, पूर्व अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र वर्मा, परम मिश्रा, शिवांश तिवारी, प्रिंस भारद्वाज समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

कायमगंज
कायमगंज
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें