कायमगंज में पुलिस को झूठी रिपोर्ट देने वाला तमंचे समेत गिरफ्तार, विरोधी को फसाने के लिए रचा था षड्यंत्र

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हारी नगला निवासी अवनीश कुमार ने 22 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की थी कि गांव का ही कमलेश अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए अवैध तमंचे से धमकी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

कायमगंज
कायमगंज

जांच में पलट गया पूरा मामला

मामले की विवेचना उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जिस तमंचे की बात अवनीश ने की थी, वह दरअसल उसी का था, कमलेश का नहीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवनीश को अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस पूछताछ में उगले राज

पुलिस पूछताछ में अवनीश ने कबूल किया कि उसने अपने विरोधी कमलेश को फसाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने इस झूठी रिपोर्ट की सच्चाई सामने आने के बाद अवनीश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने बाकी लोगों पर भी की कार्रवाई

पुलिस ने इस साजिश में शामिल दशरथ, सत्यराम और शीला देवी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि जांच के बाद सच सामने आया — आरोपी ने अपने विरोधी को फँसाने के लिए झूठी शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें