कायमगंज में युवाओं ने लिया संकल्प — “हर घर स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत” का संदेश गूंजा रोज गार्डन में!

कायमगंज नगर के कम्पिल बाईपास रोड स्थित रोज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से “आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान के तहत युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कायमगंज
कायमगंज

मुख्य अतिथि का संबोधन: युवाओं से किया देश निर्माण का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” का असली मतलब है – हर भारतीय अपने देश के उत्पादों को अपनाए। उन्होंने कहा, “जो चीजें हम विदेशों से मंगाते हैं, उनका निर्माण भारत के युवा यहीं भारत में करें। स्वदेशी अपनाना देशभक्ति ही नहीं, आत्मगौरव का प्रतीक है।” पाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “वोकल फॉर लोकल” का नारा स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा दे रहा है।

कायमगंज
कायमगंज

युवाओं की प्रतिज्ञा: हर घर में गूंजा स्वदेशी मंत्र

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों युवाओं ने सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा ली कि वे अपने जीवन में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

कायमगंज
कायमगंज

कार्यक्रम में शामिल रहे ये प्रमुख चेहरे

इस अवसर पर युवा मोर्चा के मयंक बुंदेला, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार, जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री डीएस राठौर, अरुण दुबे, देवेंद्र दुबे, अमरदीप दीक्षित, आशीष गुप्ता, राष्ट्रवादी अमर गुप्ता, अमर गुप्ता, सागर दुबे, अभिषेक दीक्षित, राजेश कठेरिया, हिमांशु सिंह, आलोक गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, शिवम सोनी, आकाश तिवारी और शिवांश तिवारी समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें