फर्रुखाबाद : कायमगंज में बंधक जमीन को बिना कर्ज चुकाए बेचने का मामला, बैंक प्रबंधक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया – मुकदमा दर्ज

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा बिराहिमपुर जागीर में गांव अमरापुर नगला मकोड़ा निवासी कमला देवी ने अपने परिवार के साथ मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ₹2,89,000 का ऋण लिया था। इस ऋण के एवज में उन्होंने अपनी कृषि भूमि को बैंक के पास विधिवत बंधक रखा था और समय पर भुगतान करने का शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया था।

बैंक को बिना बताए जमीन बेचने का आरोप

बैंक द्वारा किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि बंधक रखी गई उक्त भूमि को बिना बैंक से भार-मुक्त कराए ही पूनम देवी नामक महिला को बेच दिया गया। इसका पंजीकरण उप-निबंधक कार्यालय कायमगंज में भी दर्ज पाया गया। बैंक प्रबंधन ब्रह्ममदेव का आरोप है कि जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हुए और छल-पूर्वक धन हड़पने की नीयत से यह जमीन बेची गई, जिसके कारण बैंक का खाता अनियमित हो गया।

पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण

शाखा प्रबंधक ने बताया कि संबंधित पक्ष को नोटिस देने और सूचित करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने न्यायालय के आदेश पर उक्त लोगों के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें