फर्रुखाबाद : डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने गौशाला व पंचायत घर का किया औचक निरीक्षण – पुस्तकाल का किया उद्घाटन

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में विकास कार्यों को रफ्तार देने और व्यवस्थाओं को परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। तहसील समाधान दिवस के समापन के तुरंत बाद डीएम अचानक अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव खंडौली स्थित गौशाला और पिथनापुर पंचायत घर पहुंचे। जिलाधिकारी के इस अचानक दौरे से स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को विकास योजनाओं को समय पर पारदर्शी तरीके से पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

अमृतपुर
अमृतपुर

गौशाला में दिए पौष्टिक आहार और ईयर टैगिंग के निर्देश

खंडौली स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां संरक्षित पशुओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशाला परिसर में सघन वृक्षारोपण कराकर पौधों का उचित संरक्षण करें। साथ ही, मादा बछड़ों को कुपोषित परिवारों को सौंपने की बात कही, ताकि बच्चों को पौष्टिक दूध मिल सके और बछड़ों का सही पालन-पोषण हो। डीएम ने प्रत्येक गोवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने, देखभाल करने वालों का समय पर भुगतान करने और बीमार पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए अलग रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं गोवंश को गुड़ और चना भी खिलाया।

अमृतपुर
अमृतपुर

पिथनापुर पंचायत घर में नई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

गौशाला के बाद जिलाधिकारी ने गगांव पिथनापुर स्थित पंचायत घर का रुख किया, जहां उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित पुस्तकालय का औपचारिक शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि पुस्तकालय में अध्ययन के लिए आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त रोशनी और सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने उपलब्ध पुस्तकों की सूची को पंचायत घर के मुख्य द्वार पर चस्पा करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो। इसके अलावा, उन्होंने ग्राम प्रधान को गांव के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम शत-प्रतिशत पूरा करने का भी कड़ा निर्देश दिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें