फर्रुखाबाद : शमशाबाद में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखाई गई फिल्म ‘हनुमान अंश’, उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र के गांव चिलसरा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन चरित्र और उनके चमत्कारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भव्य प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत प्रथम क्षेत्र से प्रत्याशी और वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

शमशाबाद
शमशाबाद

सांस्कृतिक चेतना और बाबा नीम करोली के विचारों का प्रसार

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बेहद अनुशासन के साथ बैठकर फिल्म का आनंद लिया। पर्दे पर बाबा नीम करोली महाराज के भक्ति भाव और लोक कल्याणकारी कार्यों को देखकर लोग भावविभोर हो गए। आयोजक राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सांस्कृतिक चेतना के रूप में मनाया जा रहा है। बाबा नीम करौली का जीवन समाज को प्रेम, सेवा और परोपकार की सीख देता है, और इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है।

शमशाबाद
शमशाबाद

सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जन प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत तथा अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य विशेष रूप से मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें