फर्रुखाबाद : कायमगंज में फूलमती मंदिर की गणेश कमेटी ने हनुमान सेवा ट्रस्ट टीम का किया सम्मान, 16 सितंबर को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित प्रसिद्ध फूलमती मंदिर में श्री गणेश कमेटी द्वारा श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्यों को मंदिर में आरती करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के दौरान श्री गणेश कमेटी के सदस्यों मुकेश दुबे, बुलाकी वर्मा, ऋषि भारद्वाज, विवेक शर्मा, विशाल गुप्ता, अमन वर्मा, अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और हनुमान प्रसाद ने कोतवालेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य व उपाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर भावुक स्वागत व सम्मान किया।

कायमगंज
कायमगंज

सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण से गूंजा मंदिर प्रांगण

मंगलवार के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के समापन पर आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों ने सहभागिता की और प्रभु भक्ति का आनंद लिया।

कायमगंज
कायमगंज

कल सायंकाल दिखाई जाएगी बाबा नीब करोरी पर आधारित फिल्म

इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट की टीम ने बताया कि कल 16 सितंबर, दिन बुधवार को सायंकाल 5 बजे से फूलमती मंदिर परिसर में बाबा नीब करोरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का नि:शुल्क प्रसारण किया जाएगा। कमेटी और ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशेष फिल्म का आनंद लें।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें