गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा और गुरुदेव के आशीर्वाद से ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ द्वारा 47वें मासिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस भक्ति संध्या में प्रियंका अग्रवाल ने अपनी जादुई और मधुर आवाज में सुंदरकांड का पाठ कर बाबा को रिझाया। उनके सुरों से सजे भजनों की कतार ने वहां मौजूद हर भक्त को भाव-विभोर कर दिया। सुरों के इस सफर में पीयूष अग्रवाल ने उनका बखूबी साथ निभाया, जबकि सिया शर्मा और मनोज कौशल ने भी बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।

गर्मी को दी मात, भक्तों के जोश के आगे मौसम भी हुआ फेल
कायमगंज में इन दिनों पारा सातवें आसमान पर है, लेकिन बाबा के प्रति दीवानगी के आगे यह भीषण गर्मी भी घुटने टेकती नजर आई। कड़कती धूप और उमस के बावजूद भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी-अपनी श्रद्धा से बाबा का आशीर्वाद लिया। पंडाल में चारों तरफ बस बाबा के जयकारे और भक्ति का उल्लास दिखाई दे रहा था।

अधिक मास की एकादशी पर बरसी दोहरे दरबार की कृपा
भक्त पीयूष अग्रवाल ने बताया कि अधिक मास की एकादशी का दिन बेहद शुभ और चमत्कारी होता है। इस पवित्र मौके पर श्री बालाजी महाराज का सुंदरकांड और खाटू श्याम बाबा का कीर्तन करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। कार्यक्रम के अंत में बालाजी महाराज और श्याम बाबा की भव्य आरती उतारी गई, जिसके बाद सभी भक्तों में जलपान और महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान मौजूद रहे
सुंदरकांड पाठ के दौरान मुख्य रूप से शंभू शरण अग्रवाल, रोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, जसविंदर सिंह, ज्योति श्याम गौड, हर्षित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अभिजीत वर्मा, , मोनू अग्रवाल, बालकृष्ण श्रीवास्तव, मनोज कौशल, राहुल अग्रवाल, अनार सिंह, रिषभ, विमल, मंगलम शुक्ला , अनमोल अग्रवाल कमल कुमार दुबे , अन्य एवं महिला विंग से कुमुद अग्रवाल, ममता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, दिशा अग्रवाल, हेमा अग्रवाल,शिल्पी गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, अल्का, अर्चना अग्रवाल, बीना अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, सपना गुप्ता, आशा गुप्ता,अनुपम सक्सेना, दीपिका अग्रवाल, दीपशिखा सक्सेना, नेहा रस्तोगी, पिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, शिवेश शर्मा, रितु गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, सिया शर्मा, अनु अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, साध्वी पालीवाल, रुक्मणी गंगवार , नेहा जैन, मान्या अग्रवाल अन्य काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।


















