बुधवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी की बाइक व एक तमंचा बरामद किया।
चेकिंग के दौरान हुई बिना नंबर की बाइक से आता दिखा संदिग्ध
देर रात कम्पिल थाना क्षेत्र के अलीगंज मार्ग स्थित कटिया चौराहे पर थाना पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था। तभी पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुका नहीं बल्कि तेजी से बाइक भागने लगा।
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
जब पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी जाके। गंभीर रूप से घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बता कि मुठभेड़ में घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना रविदास उर्फ करिया जनपद कन्नौज का निवासी बताया है। बदमाश के पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने यह भी बताया कि उसने यह बाइक दिल्ली से चोरी की है। बता दें कि पकड़े गए बदमाश के ऊपर चोरी और गैंगस्टर सहित 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।


















