फर्रुखाबाद : कायमगंज में ट्रेन के आगे कूदा युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान – हालत गंभीर

गुरुवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक चलती ट्रेन के सामने पटरियों पर कूद गया। यह युवक कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के आगे आया था। गनीमत यह रही कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे युवक की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

कायमगंज
कायमगंज

आजमगढ़ का रहने वाला है घायल गुड्डू, लोहिया अस्पताल रेफर

ट्रेन के आगे कूदने वाले इस युवक की पहचान आजमगढ़ के लालगंज निवासी 28 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल अमन और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के कांस्टेबल अजय पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए घायल गुड्डू को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया है।

कायमगंज
कायमगंज

ठेकेदार के साथ आया था युवक, नशे में होने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुड्डू अपने ठेकेदार के साथ यहां काम के सिलसिले में आया था। जीआरपी चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों और चर्चाओं के मुताबिक युवक घटना के वक्त नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। युवक ने खुदकुशी की कोशिश क्यों की, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें