फर्रुखाबाद : दिल्ली से घर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत – परिवार में मचा कोहराम

शनिवार को फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव बुवरैया (मौजा गुड़गांव) निवासी 16 वर्षीय किशोर अभिषेक ने हाल ही में अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह अपने माता-पिता का सहारा बनना चाहता था। इसी उम्मीद के साथ वह करीब 15 दिन पहले काम की तलाश में देश की राजधानी दिल्ली गया था।

मोहम्मदाबाद
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो

आमने-सामने की बस भिड़ंत में गई जान

दिल्ली में काम की तलाश करने के बाद अभिषेक दादरी से रोडवेज बस में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खुर्जा क्षेत्र में उसकी बस के सामने से आ रही एक दूसरी बस से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता राकेश चंद्र खेती-किसानी कर किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा नौकरी कर घर की स्थिति सुधारेगा, लेकिन उनकी उम्मीदें पल भर में बिखर गईं।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

शनिवार को जब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभिषेक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जवान बेटे का शव देख मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। परिजनों ने बताया कि रविवार को अभिषेक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फर्रुखाबाद जिले
फर्रुखाबाद दर्पण

बुलंदशहर : खुर्जा NH-34 पर भिंडी रोडवेज बसें, हादसे में फर्रुखाबाद के युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत – 5 यात्री घायल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें