फर्रुखाबाद : कायमगंज कोतवाली में तैनात महिला दरोगा व ड्राइवर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, SP ने किया लाइन हाजिर – CO मोहम्मदाबाद को सौंपी जांच

जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली में तैनात महिला दरोगा सुधा पाल व ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी का रिश्वत लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महिला दरोगा व ड्राइवर को लाइन हाजिर करते हुए उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद को सौंपी है।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का भगाने का मामला प्रकाश में आया था। महिला दरोगा व ड्राइवर के द्वारा कार्रवाई के नाम पर पीड़ित परिवार से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। आरोप है कि सख्त कार्रवाई करने के बदले 25 हजार रुपए की मांग की गई थी, जिसका सौदा अंत में 7 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी को कोतवाली से छोड़ने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये का गुप्त लेनदेन भी हुआ है।

वीडियो में कैद हुई महिला दरोगा और ड्राइवर की करतूत

वायरल वीडियो में कायमगंज कोतवाली में तैनात ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी को पीड़ित पक्ष से रुपए लेते हुए साफ देखा जा सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान महिला दरोगा सुधा पाल भी वहां मौजूद थीं और मुस्कुराती नजर आ रही थीं। हालांकि उन्होंने सीधे पैसे लेने से इनकार किया, लेकिन ड्राइवर द्वारा अलग बुलाकर पैसे लेने का पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड हो गया है। पीड़ित पक्ष के युवक ने इस पूरे भ्रष्टाचार को तीन अलग-अलग वीडियो में कैद कर पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है।

SP आरती सिंह का एक्शन : दरोगा और ड्राइवर लाइन हाजिर

मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच के बाद भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर SP ने महिला दरोगा सुधा पाल और ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। अपर पुलिस दीक्षा अरुण कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले की जांच की क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद को सौंप गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें