कायमगंज: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार बाबा व नाती को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाबा की मौत

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव लहर रजाकुलीपुर निवासी 60 वर्षीय महेंद्र अपने 10 वर्षीय नाती बॉबी के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

कायमगंज
मृतक महेंद्र का फाइल फोटो

रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर

जैसे ही दोनों बेरिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही कानपुर नगर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र और उसका नाती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

समाजसेवी की सूझबूझ, फिर भी नहीं बची जान

हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता जयंत शाक्य (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य) ने तुरंत काफिला रुकवाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर विपिन ने जांच के बाद महेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाती बॉबी की हालत गंभीर बनी हुई है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक को हिरासत में लेकर रोडवेज बस को नवीन मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी शीला देवी और चार बेटियां—मधु, अनीता, संगीता और मुस्कान हैं। जैसे ही घर में मौत की खबर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

तहरीर के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रोडवेज बस चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें