फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों ने युवक ने फंदा लगाकर दी जान, 8 माह पहले हुई थी शादी

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी खुदे में 21 वर्षीय युवक रतन कठेरिया का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहम्मदाबाद
मृतक रतन कठेरिया का फाइल फोटो

वॉलीबॉल खेलकर आया था घर, फिर बंद कर लिया कमरा

मृतक के पिता महावीर कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रतन सुबह वॉलीबॉल खेलकर घर लौटा था। उसने अपनी मां और छोटी बहन से कहा कि वह कमरे में आराम करेगा। इसके बाद वह अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

रोशनदान से देखा तो उड़ गए होश

दोपहर करीब 12 बजे जब मां और बहन ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर रतन की बहन रिंशु ने रोशनदान से झांककर देखा तो रतन पंखे से सफेद कपड़े के सहारे फांसी पर लटका मिला। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव, लेकिन तब तक हो चुकी थी मौत

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर रतन को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां, बहन और पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक आशु यादव ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

परिजनों को समझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शुरुआत में परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। कोतवाली प्रभारी ने करीब दो घंटे तक परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

नोएडा में करता था प्राइवेट नौकरी, 8 महीने पहले हुई थी शादी

बताया गया कि रतन अपनी पत्नी मनीषा के साथ नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता था और 10 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4 बजे ही घर लौटा था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी 11 मई 2025 को ग्राम नौगामा, थाना अल्लागंज में हुई थी। पिता महावीर कठेरिया फल बेचने का काम करते हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें