फर्रुखाबाद: मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक ने लाल रंग की बनियान और नीले रंग का लोवर पहन रखा था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है और रेलवे पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय याकूतगंज रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें