5 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म आरोपी, कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कायमगंज कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनूप को पुलिस ने अहमदगंज गांव के पास स्थित एक पुलिया के नजदीक से दबोचा।

महिला से जबरन दुष्कर्म का है आरोप

आपको बता दें कि आरोपी अनूप पर गांव की एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। यह घटना बीती 2 जुलाई की बताई जा रही है, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

कायमगंज
कायमगंज

पहले छेड़छाड़, फिर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ीं

मामले में शुरुआत में महिला के पति ने अनूप और उसके साथी संजीव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पीड़िता ने न्यायालय में बयान देते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके आधार पर केस में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी गईं।

पहले ही जेल जा चुका है दूसरा आरोपी

वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में दूसरे आरोपी संजीव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अनूप लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी।

पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी

कड़ी मेहनत और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी अनुप को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें