कायमगंज: युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, घर से जेवर और 35 हजार रुपए भी गायब

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 दिसंबर को उसकी 20 वर्षीय बहन अचानक लापता हो गई। परिजनों की खोजबीन में सामने आया कि गांव का ही रामपाल कश्यप का बेटा बृजेश उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

जेवर और 35 हजार रुपए भी ले गई

महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन घर में रखे 35 हजार रुपए, सोने की बेसर, सोने के कुंडल की जोड़ी, और चांदी की पायल भी अपने साथ ले गई है।

पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया

कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें