फर्रुखाबाद में 55 लाख की सुपारी का लदा ट्रक पकड़ा: बिना GST के माल जा रहा था असम

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की टीम ने माल वाहनों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक में 55.20 लाख रुपए की सुपारी बिना राज्य कर प्रपत्र और बिना GST भुगतान के पकड़ी गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा था माल, फर्रुखाबाद में पकड़ा गया

एआरटीओ टीम ने जब ट्रक की जांच की तो उसके दस्तावेज संदिग्ध मिले। बिल के मुताबिक सुपारी दिल्ली से गुवाहाटी (असम) के लिए भेजी जा रही थी, लेकिन वाहन केन्द्रीय जेल से अल्लागंज की तरफ घूमता हुआ पकड़ा गया। इससे अधिकारियों की शंका और गहरी हो गई।

GST सत्यापन में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

एआरटीओ ने तत्काल फोन पर सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ अमित त्यागी से GST सत्यापन कराया। जांच में साफ हो गया कि ट्रक में लदा माल GST भुगतान के बिना ही भेजा जा रहा था। इसके बाद ट्रक को अमित त्यागी को सुपुर्द कर सातनपुर मंडी में सीज कर दिया गया।

10 हजार जुर्माना, 5.52 लाख टैक्स-शास्ति संभावित

परिवहन विभाग ने ट्रक पर 10,000 रुपये जुर्माना लगाया है और राज्य कर विभाग द्वारा 5.52 लाख रुपये टैक्स/शास्ति की कार्रवाई संभावित है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

और 6 ट्रक भी सीज, ओवरलोड पर भी कार्रवाई 

चेकिंग अभियान के दौरान 5 ट्रैकों को 65,000 रुपए के बकाया टैक्स के कारण सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 1 ट्रक ओवरलोड मिला, 2 ट्रकों पर रिफ्लेक्टिव टेप न होने पर कार्रवाई हुई। कुल मिलाकर, परिवहन विभाग ने 10 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 1.23 लाख रुपये जुर्माना व 65,000 रुपये टैक्स वसूला।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें