लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में जोरदार धमाका, 9 की मौत, दिल्ली में हाई अलर्ट

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

दिल्ली
दिल्ली

दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

धमाके की खबर मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।

दिल्ली
दिल्ली

स्पेशल सेल जांच में जुटी, दिल्ली में हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली
दिल्ली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – अचानक हुआ जोरदार धमाका

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैं पास के गुरुद्वारे में था जब अचानक बहुत तेज आवाज सुनाई दी। समझ ही नहीं आया क्या हुआ। बाहर निकला तो कई गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं।”

स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, “मैंने घर की बालकनी से आग की लपटें देखीं और नीचे भागकर आया। धमाका बहुत तेज था। आसपास अफरा-तफरी मच गई।”

दिल्ली
दिल्ली

लाल किला इलाका सबसे व्यस्त जोन में शामिल

लाल किला मेट्रो स्टेशन दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाका है। गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिससे पास में खड़ी 3 से 4 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें