दिल्ली धमाके के बाद फर्रुखाबाद में हाई अलर्ट! रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक चला सघन चेकिंग अभियान

दिल्ली के लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के नजदीक कार में हुए धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। फर्रुखाबाद पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

एएसपी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चेकिंग

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम जनपद के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बसों, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है।

होटल, ढाबों और धर्मशालाओं पर भी नज़र

दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। इसी के तहत जनपद के होटल, ढाबा, धर्मशाला, सराय, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी है। एएसपी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों पर खास नजर रखी जा रही है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस टीमों को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारी

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहकर प्रभावी पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर में हर कोने पर पुलिस की मौजूदगी देखी जा सकती है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें