कायमगंज में तेज रफ्तार बाइक ने ली जान, हादसे के 20 दिन बाद केस दर्ज, मजदूरी कर घर लौट रहा था मृतक

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना में रहने वाले इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुग्रीव 15 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे काम से घर लौट रहा था। वह गांव के ही अमित, मोहम्मद शेर, दीपक और सोनू के साथ गांव के संयुक्त गोदाम से पल्लेदारी कर वापस घर आ रहा था।

टेडीकोन के पास तेज रफ्तार बनी मौत का कारण 

जैसे ही सुग्रीव कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर टेडीकोन स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (UP84 AD 0263) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे में सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अमित और मोहम्मद शेर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज (CHC) पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

कायमगंज: सड़क हादसे में मजदूर पिता की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा साया

Leave a Comment

और पढ़ें