फर्रुखाबाद : कायमगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो मिठाई की दुकानों से लिए गए नमूने

Farrukhabad News : शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

शिवराज मिष्ठान भंडार से लिया बर्फी का नमूना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने नगर के काजम खान स्थित श्यौराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर बर्फी का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने पृथ्वी दरवाजा स्थित जयशंकर स्वीट पर भी जांच की और वहां से बेसन के लड्डू का नमूना एकत्र किया।

प्रयोगशाला भेजे गए दोनों नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों दुकानों से लिए गए नमूनों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मिठाइयों की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फूड इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने बताया कि दोनों दुकानों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें