फर्रुखाबाद : कंपिल में चेकिंग के दौरान दो शातिर गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कंपिल पुलिस ने 15 नवंबर को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और 315 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद किए।

महामूदपुर तराई के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग सिंह उर्फ विजय पुत्र चंद्रशेखर और रामदास पुत्र अर्जेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव महामूदपुर तराई के निवासी हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अनुराग सिंह पर मऊदरवाजा थाने में पहले से दो और रामदास पर कंपिल थाने में एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें