Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में श्री बालाजी दीवाने परिवार की ओर से 52वें मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन अत्यंत भक्तिमय और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पियूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शुभी अग्रवाल और मानसी अग्रवाल ने बाबा श्री बालाजी महाराज का पूजन-अर्चन, माला अर्पण और ज्योति प्रज्वलित करके की। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने वाले सभी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।

छप्पन भोग और भजनों की स्वर लहरियों ने मोहा मन
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बाबा के दरबार की भव्य सजावट और छप्पन भोग की मनमोहक प्रसादी रही, जिसमें महक अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, भोलू अग्रवाल, गौरी अग्रवाल और दिलीप अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। प्रियंका अग्रवाल ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, मनोज कौशल ने राधा रानी के भजनों और सिया शर्मा व रुचि ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

विधायक सुरभि गंगवार की उपस्थिति और डांडिया नृत्य
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरभि ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में प्रभु आशीर्वाद के अनुभवों को भक्तों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ, आरती, भव्य गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद और सूक्ष्म जलपान वितरित कर इस सफल धार्मिक कार्यक्रम का समापन किया गया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान मौजूद रहे
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, एआरपी अनुराग पाठक, हर्षित अग्रवाल, ज्योति श्याम गौड़, दिलीप अग्रवाल, हुकुमचंद वर्मा, अभिजीत वर्मा, मनीष गोयल, अनुराग गोयल, राजीव गुप्ता, शिरीष गुप्ता, मृदुल अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, विजय गुप्ता, विजय विक्रम सिंह यादव, शैलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सत्यनारायण वर्मा, रोहित गुप्ता, अश्विनी मिश्रा, अमित द्विवेदी, राहुल अग्रवाल, मितोष कौशल, ज्योतिषाचार्य गौरव मिश्रा, रिषभ आदि अन्य भक्त उपस्थित रहे एवं महिला विंग से प्रियंका अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सीमा गुप्ता, प्रभा अग्रवाल ममता अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल ,सिया शर्मा, रुचि, मेघा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, बीना अग्रवाल, बीना कौशल, पूनम गुप्ता, शिखा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, पिंकी गुप्ता, क्षमा अग्रवाल, छवि रस्तोगी, दिशा अग्रवाल, आरती राठौर, आस्था गुप्ता, रश्मि कौशल, बीना अग्रवाल, महक अग्रवाल, अनु अग्रवाल, बीना वर्मा, अनीता अग्रवाल, रश्मि कौशल, अंकिता गुप्ता, आरती महेश्वरी सीमा गुप्ता, पूनम अग्रवाल, रूपम अग्रवाल, शक्ति गुप्ता, स्नेहा गौड, स्नेहा गुप्ता, कीर्ति गर्ग,मानसी अग्रवाल, मानवी गुप्ता, बेबो गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मान्या अग्रवाल आदि अन्य कई भक्त उपस्थित रहे।


























