फर्रुखाबाद : कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन में इंटर-हाउस स्विमिंग प्रतियोगिता, पीस हाउस ने मारी बाजी

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी विद्या निकेतन में आयोजित इंटर-हाउस स्विमिंग प्रतियोगिता का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में अपने कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद पीस हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, ज्वाय हाउस ने दूसरा और होप हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चैरिटी हाउस चौथे स्थान पर रहा।

कायमगंज
कायमगंज

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उद्घाटन के बाद तैराकों ने उत्साह के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और उपस्थित दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

कायमगंज
कायमगंज

तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में दिखा हुनर

प्रतियोगिता के दौरान 25 और 50 मीटर फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और रिले रेस जैसी कई रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और अंडरवॉटर तैराकी का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। तैराकी प्रशिक्षक पल्लवी मिश्रा और राघवेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कायमगंज
कायमगंज

विजेताओं को मिला सम्मान और प्रेरणा

कार्यक्रम के अंत में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी, उपप्रधानाचार्य दीपक कुमार जेना, सऊद हसन खान, आदित्य राठौर सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे और सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें