फर्रुखाबाद : कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के आवास पर पहुंची DGGI की टीम, तंबाकू व्यापारियों में मचा हड़कंप

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में दीवाली से ठीक पहले केंद्रीय जीएसटी महानिदेशालय (DGGI) की टीम ने तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की है। मंगलवार की सुबह डीजीजीआई की टीम फैजाबाद (अयोध्या) पंजीकरण नंबर वाली दो गाड़ियां मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा स्थित तंबाकू कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर पहुंची टीम और कार्रवाई शुरू की। बता दें कि पिछले एक महीने के भीतर क्षेत्र में इस तरह की यह चौथी कार्रवाई बताई जा रही है, जिससे कारण स्थानीय व्यापारियों में भारी हड़कंप मच हुआ है।

कायमगंज
कायमगंज

कारोबारियों में खौफ और बंद पड़े गोदाम

लगातार हो रही इन केंद्रीय छापों के डर से कायमगंज के करीब 60 – 70 प्रतिशत तंबाकू गोदाम एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। कई व्यापारियों ने इस सख्त कार्रवाई के चलते अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस पूरी छापेमारी को लेकर विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत ब्योरा या बयान सामने नहीं आया है, जिससे व्यापारियों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

कायमगंज
कायमगंज

त्योहारी सीजन में फीकी पड़ी बाजारों की रौनक

इस बड़े कारोबार के अचानक प्रभावित होने से इससे जुड़े हजारों दैनिक श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दीवाली जैसे बड़े और उल्लासपूर्ण त्योहार के समय भी कायमगंज के बाजारों में वैसी रौनक और चहल-पहल देखने को नहीं मिल रही है जैसी सामान्य दिनों में हुआ करती थी। स्थानीय लोग और व्यापारी अब आगे की स्थिति को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें