फर्रुखाबाद : कायमगंज में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, राधे स्वीट्स से कलाकंद का नमूना लेकर जांच को भेजा

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पृथ्वी दरवाजा स्थित राधे स्वीट्स पर अचानक छापा मारकर कलाकंद का नमूना एकत्र किया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और वे सतर्क हो गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मांगा लाइसेंस

बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर अपनी टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और मिष्ठान विक्रेता मनोज गोला से खाद्य लाइसेंस की मांग की, दुकानदार ने तुरंत टीम को अपना लाइसेंस दिखाया। इसके बाद टीम ने मानक और गुणवत्ता की जांच के लिए कलाकंद का सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी की।

साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान के भीतर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने दुकानदार को दुकान पर हर समय उच्च स्तर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्रवाई पूरी होने और टीम के लौटने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें