Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कार ने कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने जा रहे बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत गई। पूरा मामला कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज और खतरौली मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

कोल स्टोरेज से आलू निकालने जा रहा था मृतक किसान
मृतक किसान की पहचान कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कैंटहा निवासी सोनू संगर के रूप में हुई। बता दें कि मृतक सोनू अपने गांव के अन्य साथियों के साथ कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल सोनू को साथियों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम
सोनू की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हुआ। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनू की पत्नी की पहले ही मौत चुकी है। मृतक के चार बच्चे हैं। इधर हादसे में मौत सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


























