फर्रुखाबाद : कार ने मारी बाइक और स्कूटी को टक्कर, हादसे में पांच युवक घायल – पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोहम्मदाबाद मार्ग पर एसकेएम महिला डिग्री कॉलेज के पास कार की टक्कर से बाइक और स्कूटी सवार पांच युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि कार चालक की तलाश की जा रही है।

नवाबगंज
नवाबगंज

कॉलेज के पास हुआ हादसा, पांच युवक घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसमई निवासी करन राघव (20), सौम्य राघव (18), वीर राठौर (16), रेगापुर निवासी वैभव परमार (करीब 20) और फिरोजाबाद जिले के जैनामई निवासी आदित्य चौहान (20) दोपहिया वाहनों से जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदाबाद की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक और स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांचों युवक घायल हो गए।

नवाबगंज
नवाबगंज

नवाबगंज चौराहे पर हुआ था विवाद

बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब बता दें कि तीन बजे नवाबगंज चौराहे पर टिक्की-पापड़ी की ठेली के पास दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद युवक अपने वाहनों से गांव की ओर निकल गए। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के पास कार से पीछे से टक्कर मारी गई। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

नवाबगंज
नवाबगंज

चार युवक जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद सभी घायलों को फर्रुखाबाद लाया गया। इनमें से चार युवकों को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि वैभव परमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैभव की हालत गंभीर बताई गई है।

नवाबगंज
नवाबगंज

दो युवक हिरासत में, चालक की तलाश

पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें