Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नेकपुर गुमटी के पास एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बलबीर सक्सेना का 22 वर्षीय पुत्र लालजीत बाइक से अपने घर से फतेहगढ़ की ओर जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहले लोहिया अस्पताल ले गए परिजन
हादसे के बाद परिजन घायल लालजीत को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां उपचार के दौरान लालजीत की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर मां सीमा पत्नी निशा समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की एक 3 साल की बेटी भी है।

चार भाइयों में सबसे छोटे थे लालजीत
बता दें कि लालजीत चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में तीन बहनें भी थीं। बताया गया है कि एक भाई और एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में दो भाई शेष हैं। इस हादसे के बाद परिवार के सामने दुख की घड़ी है।


























