फर्रुखाबाद : कायमगंज के कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में भरत मिलाप समिति के सौजन्य से भरत मिलाप के अवसर पर सीपी गेस्ट हाउस में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कवयित्री साक्षी तिवारी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। देर रात तक चले इस सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया।

कायमगंज
कायमगंज

शशि श्रेया और साक्षी तिवारी की रचनाओं ने बांधा समां

लखनऊ की कवयित्री शशि श्रेया ने अपनी रचना के माध्यम से सामाजिक विषयों को उठाया, जिस पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। प्रतापगढ़ की कवयित्री साक्षी तिवारी ने प्रेम और मन की भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए अपनी रचना सुनाई। उनकी पंक्तियों को भी श्रोताओं ने सराहा। ग्वालियर से आए राष्ट्रीय कवि राजकिशोर ने अपनी कविता के जरिए समाज में व्याप्त उदासी और निराशा जैसे विषयों को प्रस्तुत किया।

कायमगंज
कायमगंज

वीर रस, हास्य और शायरी से सजी महफिल

स्थानीय कवि एवं शायर देवेश दीक्षित ने अपनी शायरी से श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। सीपी स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने भरत के राम के प्रति प्रेम और त्याग को दर्शाते हुए मुक्तक सुनाया, जिसे खूब सराहना मिली। मैनपुरी के वीर रस के कवि मनोज चौहान ने ओजपूर्ण कविताओं से देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं, हरदोई के हास्य कवि अजीत शुक्ला ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब हंसाया। मैनपुरी की देवांशी माहेश्वरी, अलवर के कमलेश जैन ‘बसंत’, पवन बाथम और सुनीत सिद्धार्थ ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कायमगंज
कायमगंज

मिथिलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मिथिलेश अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन देवेश दीक्षित ने किया, जबकि पूरे सम्मेलन का संचालन अलवर के कमलेश जैन ‘बसंत’ ने किया। विभिन्न विधाओं की कविताओं और शायरी से सजे इस आयोजन में श्रोताओं को साहित्य, हास्य, सामाजिक सरोकार और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां सुनने का अवसर मिला।

कायमगंज
कायमगंज

कवि सम्मेलन के दौरान मौजूद रहे

कवि सम्मेलन के दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अटल गुप्ता, पवन गुप्ता, कमलेश गुप्ता, लक्ष्मीनरायन अग्रवाल, न.पा. अध्यक्ष शरद गंगवार, अमर सिंह खटिक, डॉ. विकास शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, अमित सेठ, रामप्रकाश कल्लू यादव, आदेश अग्निहोत्री, मनोज कौशल, संजय बंसल, आलोक गुप्ता , संजीव शाक्य, संजीव, अग्रवाल, मंसाराम गुप्ता, नीरज अग्रवाल, चंदन शाक्य, आसिफ मंसूरी, अनिल गंगवार, जितेंद्र रस्तोगी, लखपति सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक, साहित्य प्रेमी और भारी संख्या में युवा श्रोता उपस्थित थे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें