फर्रुखाबाद : विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मतदान की तैयारियां पूरी

Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त मौजूदगी में मतदान टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रवानगी के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने निर्वाचन सामग्री का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में बने 11 केंद्र और 30 पोलिंग बूथ

जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 11 मतदान केंद्रों पर 30 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के लिए 30 पोलिंग टीमों को 09 विशेष वाहनों से रवाना किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी और त्वरित समन्वय के चलते सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित गंतव्य स्थलों पर सकुशल पहुंच चुकी हैं। इस समयबद्ध व्यवस्था से मतदान की अंतिम तैयारियों को गति मिली है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

आपात स्थिति के लिए रिजर्व टीमें और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

निर्वाचन के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 25 रिजर्व मतदान कर्मियों की भी तैनाती की है। ये कर्मी मतदान के दिन ऑफिसर क्लब में मुस्तैद रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर भेजा जा सके। इसके अलावा रिजर्व कर्मचारियों की आवाजाही के लिए 03 अलग वाहन भी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें